बलिया के रविशेखर सिंह ने यूपीएससी में हासिल की 176वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया के होनहार युवक रविशेखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 176वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रविशेखर सिंह के पिता दिलीप सिंह हैं। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रविशेखर सिंह का संबंध सामाजिक रूप से भी चर्चित परिवार से है। वे सारण जिले के माँझी प्रखंड के उप प्रमुख मनोज सिंह के भांजे तथा माँझी भाग-2 के जिला परिषद प्रत्याशी रमांशु सिंह के फुआ के पुत्र बताए जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस उपलब्धि पर प्रेम नारायण चौबे, प्रो. जनार्दन सिंह (प्राचार्य), शिक्षक बीके भारतीय, रप्पू सिंह, सत्यप्रकाश यादव, मंजीत सिंह (समाजसेवी), उमेश सिंह (शिक्षक), राजेश सिंह, मनीष सिंह (मुखिया), साधु दुबे, सुरेंद्र सिंह (मुखिया) तथा मनु सिंह सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए रविशेखर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

