सिसवन में शराब पीते एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी तुफानी मियाँ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

