मेंहदार में दरौंदा एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार सम्मान समारोह, विधायक ब्यास सिंह ने किया सम्मानित
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव में दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए आभार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के बिना किसी भी राजनीतिक सफलता की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है।
विधायक ब्यास सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत दरौंदा की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वे दरौंदा विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय विधायक को हरसंभव सहयोग देंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और संगठन की मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया।

