सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार, जमीन से जुड़े चार विवादों का आपसी सहमति से निपटारा
सिवान (बिहार): सिसवन अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जमीन से संबंधित चार विवादित मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी मामलों की विधिवत सुनवाई की गई और संबंधित पक्षों की आपसी सहमति से समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों का निपटारा मौके पर ही हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है।
अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने आगे बताया कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आगे भी नियमित रूप से इस तरह के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि भूमि विवादों सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जा सके।

