समाजसेवी राजेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड अंतर्गत गोबरही पंचायत के गोबरही गांव निवासी स्वर्गीय शिव पूजन सिंह के प्रथम पुत्र एवं समाजसेवी स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर छपरा के चांदमारी रोड स्थित उनके निजी आवास पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते थे और क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी।
गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।
वहीं उनके पुत्र शशि शेखर सिंह ने कहा कि पिता की प्रथम पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उन्होंने कहा कि “पिता के आशीर्वाद से पूरा परिवार आगे बढ़ रहा है और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया है।”
कार्यक्रम में जदयू नेता दिनेश सिंह, कांग्रेस नेता कामेश्वर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, उमेश सिंह उर्फ भूअर सिंह, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का समापन प्रार्थना एवं दो मिनट के मौन के साथ किया गया।

