महाशिवरात्रि पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में विशाल भंडारा, भव्य तैयारी
सिवान (बिहार): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिसवन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारे का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धाम में भव्य मेला लगेगा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विकास सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करें और आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें।

