हड्डी और नस के समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी है निदान
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा नगर पंचायत के वरदान प्राइवेट हॉस्पिटल के समीप पटना फिजियोथेरेपी के डां कुमार सत्यम ने बुधवार को बताया फिजियोथेरेपी के माध्यम से रीढ़ की हड्डी, नस, जोड़ों का दर्द, और लकवा आदि का इलाज बगैर दवा का किया जा सकता है। वहीं नगर पंचायत के राजापुर गांव के संचिता नन्द प्रसाद ने बताया कि मुझे काफी दर्द से परेशान था। कई डॉक्टरों से इलाज करा कर थक गया था। यहां पर आने के बाद मैं चल फिर रहा हूं। साथ ही परसा से आई एक लकवा मरीज़ ने बतायाा कि काफी परेशानियों से वह जूझ रही थी। फिजियोथेरेपी कराने के बाद मुझे काफी राहत है। उक्त मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे ।
