सारण: इफको की पहल, असहाय किसानों के बीच हुआ निःशुल्क कंबल वितरण
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के ताजपुर स्थित व्यापार मंडल परिसर में आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को इफको (IFFCO) की ओर से निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ठंड से प्रभावित असहाय किसानों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे सर्द मौसम में उन्हें राहत मिल सके। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
कंबल वितरण के दौरान इफको के अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और इफको के उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उपस्थित किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी सहित अन्य उर्वरक उत्पादों के लाभ, उपयोग की विधि और उत्पादन बढ़ाने में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी हैं और इससे किसानों की लागत भी घटती है।
कार्यक्रम में लगभग 60 किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर इफको के फील्ड ऑफिसर एफ.ओ. अंशु गुप्ता, एसएफए संदीप कुमार प्रसाद, विवेक कुमार, अरुण सिंह एवं अर्जुन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
कंबल वितरण का यह कार्य विशेष रूप से अरुण सिंह एवं अर्जुन सिंह के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने इफको की इस पहल को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सराहनीय कदम बताया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।

