सारण: दहेज हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत परसा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी 27 नवंबर 2025 को प्राप्त हुई, जब वादी ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के विवाद को लेकर ससुराल वालों द्वारा की गई।
वादी के आवेदन के आधार पर परसा थाना में कांड संख्या-357/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने त्वरित जांच के बाद मुख्य आरोपी संतोष कुमार सिंह, पिता योगेन्द्र सिंह उर्फ कल्लु सिंह, निवासी मारर, थाना परसा, जिला सारण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
थाना प्रभारी परसा एवं उनकी टीम ने कहा कि पुलिस दहेज एवं घरेलू हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सारण दहेज हत्या गिरफ्तारी, परसा थाना कार्रवाई, संतोष कुमार सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या 2025, Bihar Police News
#SaranPolice #DowryMurder #ParsaPolice #CrimeControl #BiharPolice #HainTaiyarHum #Bihar

