🤔 सोच 💭
हमें हम जो है वो बनाती है सोच,
भीड़ से अलग दिखाती है सोच।
लोग तो घमंड करते है दौलत पर,
लेकिन असली दौलत है सोच।
मारना तो सबको एक दिन है ही,
मरने तक जीना सिखाती है सोच।
अकेले तो सब आते है दुनिया में,
अच्छे दोस्त अच्छे लोगों से मिलाती है सोच।
इसलिए कोशिश करे कि
हमारी सोच सकारात्मक हो,
हमारी सोच सृजनात्मक हो।
हमारी सोच अहिंसात्मक हो।
क्योंकि हमारी सोच से हम है,
हमारी सोच ही समाज बनाता है।
यही सोच जानवर से इंसान और
इंसान से हमें महान बनाता है।
डॉ ऋषिका वर्मा , गढ़वाल ( उत्तराखंड )

