सिसवन में पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन पर जोर
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान गाड़ियों के डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना है। बिना हेलमेट चालकों, कागजात विहीन वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

