सिसवन में आपसी विवाद और सड़क हादसों में घायल कई लोग, रेफरल अस्पताल में इलाज जारी
सिवान (बिहार): सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला और बच्ची घायल हो गई। घायल महिला कलावती देवी और बच्ची निक्की कुमारी हैं। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी ताजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में ग्यासपुर निवासी सुखन यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का इलाज भी सिसवन रेफरल अस्पताल में किया गया।
सिसवन चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई पुरब टोला में आपसी जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में तीन महिलाएं और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी सीताराम यादव, उनकी पत्नी मंजु देवी, लखन यादव, कुन्ती देवी और मधु कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में किया गया।
सिसवन खबर
सिसवन समाचार 2025
नगई गांव मारपीट
मांझी ताजपुर सड़क हादसा
सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज
स्थानीय विवाद समाचार
बिहार अपराध और हादसा
महिला और बच्ची घायल समाचार