फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी देने वाला युवक लुधियाना से गिरफ्तार
बांका (बिहार): बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक पोस्ट और मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में हुई है।
मामला 22 सितंबर 2025 का है, जब भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मैसेंजर के जरिए आपत्तिजनक संदेश प्राप्त हुआ। इस मामले में मंत्री के आप्त सचिव (बाह्य) मोहन कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर अमरपुर थाना में कांड संख्या 677/25 दर्ज किया गया। इसमें धारा 111/352/351(2) बीएनएस, 25(9) आर्म्स एक्ट तथा आईटी एक्ट की धाराएं 66 ई और 67 जोड़ी गईं।
पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि यह पोस्ट संदीप पासवान ने किया था, जिसका लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिला। सत्यापन के बाद विशेष टीम को लुधियाना भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांका लाया गया है।
बिहार पुलिस की कार्रवाई
फेसबुक मैसेंजर आपत्तिजनक पोस्ट
मंत्री जयंत राज धमकी मामला
बांका जिला पुलिस न्यूज़
लुधियाना से युवक गिरफ्तार
आईटी एक्ट गिरफ्तारी बिहार
अमरपुर थाना मामला
संदीप पासवान गिरफ्तारी
सोशल मीडिया अपराध बिहार
बिहार क्राइम न्यूज़