श्रीराम ने चलाया तीर और धू-धू कर जल उठा रावण
सारण (बिहार): अनाचार के प्रतीक दशानन का प्रतीकात्मक अंत विजयादशमी को हो गया। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम तथा लक्ष्मण ने ज्यों ही तीर मारा कि रावण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले धू-धू कर जलने लगे।
जय श्री राम के उदघोष से स्टेडियम और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। विजयादशमी समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम दोपहर बाद से स्टेडियम में पहुंचना प्रारंभ हो गया था।
रावण वध के पहले भगवान श्री राम की शोभा यात्रा ने शहर में भ्रमण किया जो कटहरीबाग हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। शहर भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी गई। स्टेडियम में पहुंचते हीं श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का विराट जयघोष के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा के स्टेडियम में पहुँचते हीं आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम ने अपना अग्निबाण चलाकर रावण की नाभि को निशाना बनाया। नाभि पर बाण लगते हैं रावण का वध हो गया। इस तरह असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म ने विजय प्राप्त की। पूरा स्टेडियम श्री राम के जय जयकार से गूंज उठा। दर्शकों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। उन्होंने आतिशबाजी का जमकर आनंद उठाया।
अद्भूत आतिशबाजी का दिखा नजारा
इस बार 60 फीट का रावण एवं 55 फीट का मेघनाथ का विशालकाय पुतला बनाया गया था जो गगनचुंबी था। रावण-वध के पहले राम की सेना व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। रावण वध में अदभूत आतिशबाजी का नजारा दिखा। रंगीन आतिशबाजी से आसमान भी रंग-बिरंगा हो गया था। राम-रावण युद्ध में आतिशबाजी का नजारा देखते ही बन रहा था। दोंनो तरफ से फूलझड़ियों के तीर चल रहे थे। वहाँ का दृश्य बड़ा हीं रोमांचकारी दिख रहा था।
रावण वध: गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत
रावण वध कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने आकाश में गुब्बारा उड़ाकर किया। विजयादशमी समारोह समिति के अध्यक्ष व विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, जिलापदाधिकारी अमन समीर, आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशिश, कार्यकारी अध्यक्ष वरूण प्रकाश राजा, विजयादशमी समारोह समिति के उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, मदन मोहन सिंह, सत्य प्रकाश यादव, अरूण सिंह, प्रकाश वर्मा, मनोज वर्मा संकल्प, सैयद जफर अब्बास रिजवी, सचिव राजू नयन शर्मा ददन राज, अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल, संगठन सचिव शंकर देेव सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह सहायक सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी, राजीव रंजन, मनीष कुमार, भाग्यराज, अमितेश्वर सहाय संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रेमराज, आयुष राज व अन्य थे।
Saran Crime News
Breking News
Saran Police News
Bihar Police Safety Measures
Saran Law and Order
Chhapra Festival News
Saran Police Vijayadashami