बाइक से गिरी महिला, निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार महिला हादसे में घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान अतरसन गांव निवासी मोहन कुमार की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक असंतुलित हो जाने के कारण सरोज देवी सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के क्लिनिक में ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।