माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच पर श्री दुर्गा कवच का वाचन, देशभर के कवियों ने साझा किए विचार
नई दिल्ली। माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत के तत्वावधान में रविवार, 28 सितंबर 2025 को देवी माँ दुर्गा को समर्पित एक विशेष साहित्यिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दुर्गा कवच का वाचन मुख्य वाचक महेश प्रसाद शर्मा द्वारा संस्कृत भाषा में किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
देशभर से कवियों और साहित्यकारों की सहभागिता
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कवि और साहित्यकार जुड़े। इनमें प्रमुख रहे — डॉ. रतिराम गढ़ेवाल ज्ञान पिपासु रायपुर (छत्तीसगढ़), श्री पुहुप राम यदु मोपर भाटापारा (छत्तीसगढ़), मीरा सक्सेना माध्वी दिल्ली, सरिता श्रीवास्तव जोधपुर (राजस्थान), डॉ. अंबे कुमारी बोधगया (बिहार), शोभा सोनी बड़वानी (मध्यप्रदेश), डॉ. कमला माहेश्वरी बदायूं (उत्तर प्रदेश), प्रज्ञा आंबेरकर मुंबई (महाराष्ट्र), डॉ. नताशा कुशवाहा नीति मंडला (मध्यप्रदेश), सुशीला हिसार (हरियाणा), अविनाश खरे पुणे (महाराष्ट्र), डॉ. चंदा देवी स्वर्णकार जबलपुर (मध्यप्रदेश), रमा बहेड़ हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) और भारत भूषण वर्मा असंध करनाल (हरियाणा)।
देवी दुर्गा की कृपा हेतु प्रार्थना
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं और कवियों ने अपने-अपने विचार और रचनाएं सांझा कीं। अंत में माँ दुर्गा देवी की कृपा से राष्ट्र में सुख, शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित होने की प्रार्थना की गई।
धन्यवाद ज्ञापन और समापन
कार्यक्रम का आभार प्रकट डॉ. रतिराम गढ़ेवाल ज्ञान पिपासु ने किया। वहीं, महेश प्रसाद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।