सिसवन और हसनपुरा प्रखंड में जमीनी विवादों का निपटारा
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले में जमीनी विवादों के समाधान के लिए प्रशासन लगातार पहल कर रहा है। इसी क्रम में सिसवन प्रखंड के अंचल कार्यालय और हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
सिसवन प्रखंड में जनता दरबार
सिसवन अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने अपने जमीनी विवाद निपटारा से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।
अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर आपसी सहमति से कई विवादों का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनता दरबार कार्यक्रम से ग्रामीणों को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिलता है।
हसनपुरा प्रखंड में जनता दरबार
इसी तरह, हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में भी जमीन विवाद निपटारा के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। यहां भी कई भूमि विवाद मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया गया।
अंचल कर्मियों ने बताया कि इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिली है, बल्कि प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।
प्रशासन की पहल से लोगों को राहत
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को अपने जमीनी विवादों का त्वरित समाधान मिल सके।