आपसी विवाद और सड़क हादसे में कई लोग घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी अवधेश साह, संतोष साह, सोनू साह, अनिल साह, अमित साह और पीयूष कुमार साह के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
इसी तरह मांझी–रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर माधोपुर टरेनवां गांव के दंपत्ति बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों में हरदान यादव का पुत्र इन्द्रदेव यादव और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती की पहचान अनिल प्रसाद की पुत्री माही कुमारी के रूप में हुई है। उसका इलाज भी सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।