एन.डी.पी.एस. कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने गरखा थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस. कांड के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना पुलिस टीम ने छापामारी की और गरखा थाना कांड संख्या-444/23, दिनांक-23 जुलाई 2023 में दर्ज मामले के वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साधु कुमार उर्फ लंगर, पिता – अशोक साह, निवासी – नया टोला दरियापुर, थाना – दिघवारा, जिला – सारण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में गरखा थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।