चेंफुल पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, मतगणना जारी! रुझान आना शुरू!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखण्ड के चेंफुल पैक्स का चुनाव शोरशराबे के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। पैक्स के कुल 2237 मतदाताओं में से 1005 मतदाताओं ने शुक्रवार को सम्पन्न चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पिछले चुनाव के विजयी प्रत्यासी संत सिंह की पत्नी अनिता देवी का मुकाबला पुराने प्रतिद्वन्दी अभिषेक कुमार सिंह से होना तय है। शाम के पांच बजे चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में साढ़े छह बजे मतगणना शुरू हो गई। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर जमे हुए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत सिंह ने बताया कि देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। बताते चलें कि पिछले चुनाव में संत सिंह ने पैक्स अध्यक्ष के पद पर अपनी जीत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में सदस्यों के त्यागपत्र की वजह से बहुमत पूरा नही हो सका था। इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव को रद्द कर दिया था।
ब्रेकिंग:
माँझी प्रखण्ड के चेंफुल पैक्स के सम्पन्न चुनाव के बाद प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में मतगणना जारी। अनिता देवी और अभिषेक सिंह के बीच कांटे की टक्कर की चर्चा। प्रारंभिक रुझान में अभिषेक गुट के बढ़त की चर्चा।