सिसवन और चैनपुर में विशेष वाहन जांच अभियान, पुलिस ने काटे सात हजार रुपए के चालान!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। सिसवन थाना और चैनपुर थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल सात हजार रुपए के चालान काटे गए।
सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सिसवन क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से पाँच हजार रुपए के चालान काटे गए, जबकि चैनपुर थाना क्षेत्र में दो हजार रुपए के चालान वसूले गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आगे भी इस तरह के वाहन जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनें, वाहन के सभी कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।