शराब पीने के आरोप में दो झारखंड निवासी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय गश्ती के दौरान शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति झारखंड राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान संजय उरांव और शैलेश उरांव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नियमित रात्रि गश्त के दौरान दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़े गए। पूछताछ और जांच के क्रम में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि दोनों युवक चैनपुर क्षेत्र में किस उद्देश्य से आए थे और उनके यहां किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध हैं या नहीं।
चैनपुर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में शराब सेवन व तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।