लूटकांड के वांछित अभियुक्त 'पलुआ' गिरफ्तार, सारण पुलिस की बड़ी सफलता!
सारण (बिहार): सारण पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रिय पुलिसिंग का परिचय देते हुए लूटकांड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अभय कुमार शर्मा उर्फ पलुआ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2023 के एक लूटकांड में वांछित था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त नयागांव थाना कांड संख्या 213/23, दिनांक 28 नवंबर 2023, धारा 392 भारतीय दंड विधान में दर्ज मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार को मिली सटीक सूचना के आधार पर नयागांव थाना की पुलिस टीम ने उसे छापेमारी कर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
जंदाहा थाना कांड संख्या 93/09, धारा 364 भा.द.वि.
नगर थाना (हाजीपुर) कांड संख्या 632/23, धारा 392 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
नगर थाना (हाजीपुर) कांड संख्या 563/24, धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभय कुमार शर्मा उर्फ पलुआ, पिता शिवनारायण शर्मा, निवासी थाना माहिसौर, जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
इस सफलता के लिए नयागांव थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।
सारण पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान जारी है।