जनता दरबार का आयोजन: जमीनी विवादों का आपसी सहमति से समाधान!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन, रघुनाथपुर, हसनपुरा और मैरवा प्रखंडों में थाना परिसरों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और कई प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
सिसवन थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में भूमि विवाद के दो मामलों का निपटारा किया गया। दोनों पक्षों को पूर्व में नोटिस जारी कर बुलाया गया था। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपसी सहमति बनाकर समाधान किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में आयोजित दरबार में अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष ने भूमि विवाद से जुड़े 5 मामलों की सुनवाई की। सभी विवादों को सुलझाने में अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया।
हसनपुरा:
एम एच नगर थाना परिसर, हसनपुरा में जनता दरबार में 5 भूमि विवादों पर सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी मामलों में पक्षों को सुना गया और आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया।
मैरवा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में 6 भूमि विवादों पर सुनवाई हुई। अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बातें सुनी गईं और समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।
इस जिला स्तरीय पहल का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और क्षेत्र में शांति, सौहार्द बनाए रखना है। जनता दरबार में आए नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।