![]() |
फाइल फोटो |
छपरा-सिवान मार्ग पर ताजपुर पुल जर्जर, बड़ा हादसा होने की आशंका, बैरिकेटिंग तोड़ भारी वाहनों का आवागमन चालू!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) | संवाददाता: वीरेश सिंह
छपरा से सिवान को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित माँझी प्रखंड के ताजपुर पुरानी बाजार में दाहा नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। पुल का गार्डर टूटने के कारण पुल झुक गया है और इसकी संरचना कमजोर हो गई है। पुल के नीचे से कई स्थानों पर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।
वर्तमान में पुल की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसकी एक से तीन नंबर बीम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसे देखते हुए संबंधित विभाग ने पुल के दोनों छोर पर लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर कई बार स्थायी रूप से रोक लगाई थी। हालांकि, छोटे वाहन जैसे कार, जीप और ट्रैक्टर को आने-जाने की अनुमति दी गई थी।
असमाजिक तत्वों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, बढ़ा खतरा
2010 में हुआ था उद्घाटन, मानकों की अनदेखी का आरोप
बिहार राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा लगभग 7.10 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया था। 14 फरवरी 2010 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार ने मानकों की अनदेखी की, जिससे पुल समय से पहले ही जर्जर हो गया।
स्थानीय लोगों की मांग: जल्द हो नई पुलिया का निर्माण
स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत या नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे माँझी के चेंफुल और मटियार पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट सकता है।