सिवान: डीडीसी ने सिसवन प्रखंड में निर्माणाधीन खेल मैदानों का किया निरीक्षण
सिवान (बिहार): 09 अप्रैल 2025– जिले के डीडीसी (उप विकास आयुक्त) ने बुधवार को सिसवन प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माणाधीन खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे उच्च माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज भागर, चैनपुर मठिया के पास तथा मधुसूदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज छितौनी में चल रहे खेल मैदान निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल के उचित संसाधन और वातावरण जरूरी हैं, इसलिए सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हों।
इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन भी मौजूद रहे। डीडीसी की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखा गया।