सारण पुलिस की दबिश रंग लाई: फरार आरोपी धनंजय सिंह ने किया आत्मसमर्पण!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गड़खा थाना कांड संख्या 511/24 के प्राथमिक आरोपी धनंजय सिंह ने पुलिस की दबिश के चलते रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी, निवासी गोपुर, थाना-गड़खा, जिला-सारण, को पूर्व में गिरफ्तार कर पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
5 अप्रैल को फरार होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दबाव के कारण आज 6 अप्रैल को आरोपी धनंजय सिंह ने गड़खा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।