सिसवन में आंधी से झोपड़ी गिरी, दो युवक घायल | चैनपुर बाजार में मारपीट, एक घायल!
सिवान (बिहार): रविवार को आई तेज आंधी ने सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में तबाही मचाई। आंधी के कारण एक झोपड़ी गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान मिथिलेश राय के पुत्र शिवम कुमार और विशैसर राय के पुत्र उपेंद्र कुमार राय के रूप में हुई है। दोनों को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इधर, चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गोपीचंद के पुत्र मनोज बांसफोर के रूप में की गई है। उसे भी इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। स्थानीय पुलिस मामलों की जांच कर रही है।