सरकारी पॉलिटेक्निक बावनडीह के छात्रों ने किया औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक बावनडीह के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा गुरुवार को सिवान औद्योगिक क्षेत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी, विभिन्न संकाय सदस्य और छात्र शामिल हुए।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को क्षेत्रीय उद्योगों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना, संस्थान और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, तथा भविष्य में प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसरों की संभावनाओं का मूल्यांकन करना था।
छात्रों ने कांटी फैक्ट्री, फ्लोर मिल आटा चक्की, पाइप निर्माण कारखाना एवं पीवीसी पाइप समेत विभिन्न निर्माण प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त कई छोटे एवं मध्यम स्तर के उद्योगों का भी दौरा किया गया।
इस औद्योगिक भ्रमण में आनंद सिंह (डीजीएम बैदा) समेत कई अन्य उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को उद्योगों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान ने इसे छात्रों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।