महोबा में किसान महापंचायत की तैयारी जोरों पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सौंलकी का होगा भव्य स्वागत!
महोबा (उत्तर प्रदेश): भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सौंलकी के प्रथम महोबा आगमन को लेकर जनपद में जोरदार तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज शाम 4 बजे परमानंद चौराहे स्थित स्टेट बैंक के सामने संस्कृति वाहन बीमा केंद्र (धनेंद्र दीक्षित के कार्यालय) में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने की।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सिंह सौंलकी जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल भदौरिया व अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी भी महोबा दौरे पर आ रहे हैं। यह महोबा जनपद के लिए गौरव का विषय है।
उनका स्वागत जनपद की सीमा पनवाड़ी नकरा से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम क्रमशः पनवाड़ी, कुलपहाड़, बेलाताल, जैतपुर, ननौरा होते हुए श्रीनगर में आयोजित किसान महापंचायत तक जारी रहेगा। श्रीनगर से महोबा शहर तक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे मीडिया से बातचीत भी करेंगे।
किसान महापंचायत के दौरान विभिन्न विभागों एवं संगठनों के कर्मचारी अपनी समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष से साझा करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने हेतु जनपद के सभी मंडल व बुंदेलखंड स्तरीय कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं।
आज की बैठक में मंडल सचिव राजेंद्र सिंह परिहार, चित्रकूट मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद तिवारी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला महासचिव शंतराम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा, महोबा तहसील अध्यक्ष राकेश यादव, युवा तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह परिहार, तहसील सचिव अरविंद सिंह परिहार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, धनेंद्र दीक्षित, मनोज कुमार सिंह व ठाकुर देवी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जनक सिंह परिहार ने सभी किसान भाइयों एवं बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान महापंचायत को सफल बनाएं।
“जो किसान हितों की बात करेगा, वही जनपद में राज करेगा”
जय जवान, जय किसान, जय जय बुंदेलखंड!