नाली विवाद के समाधान के लिए अंचल अधिकारी ने किया निरीक्षण!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सरौत गांव में लंबे समय से चले आ रहे नाली विवाद के समाधान की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। ग्रामीण पंकज कुमार के आवेदन पर सिसवन अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने मौके की वस्तुस्थिति का गहन अवलोकन किया और विवाद के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके इस कदम से ग्रामीणों में समस्या के शीघ्र निपटारे को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
निरीक्षण के समय सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाए जाने से गांव में संतोष का माहौल है।