सारण में पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई: 98 का वेतन रोका, 18 कर्मी सम्मानित!
सारण (बिहार): सारण जिले में लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर मार्च 2025 में जिन पुलिस पदाधिकारियों ने दो या उससे कम कांडों का निपटारा किया, उन 98 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है।
वेतन स्थगन की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक सारण ने जिले में कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत मार्च माह में जिन पुलिसकर्मियों ने दो या उससे कम कांडों का निष्पादन किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मी वेतन रोक की कार्रवाई में आए हैं, उनमें दरियापुर थाना, मढ़ौरा थाना, पानापुर थाना, इसुआपुर थाना, सोनपुर थाना, हरिहरनाथ थाना, भगवान बाजार थाना, नगरा थाना, दिघवारा थाना, मशरक थाना, परसा थाना, डोरीगंज थाना, एकमा थाना, रसूलपुर थाना, जनता बाजार थाना, अवतार नगर थाना, जलालपुर थाना, मुफस्सिल थाना, बनियापुर थाना, भेल्दी थाना, रिविलगंज थाना, कोपा थाना, सहाजितपुर थाना और खोरा थाना प्रमुख हैं।
प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित:
इसी अभियान के तहत मार्च 2025 में 10 या उससे अधिक कांडों का त्वरित निष्पादन करने वाले 18 पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया है। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी हैं — निरंजन कुमार, सगीर अहमद खान, अकरम चौबे, मनोज कुमार, दिनेश्वर कुमार, विपुल कुमार, प्रमोद कुमार, सतीश सिंह, रंजीत कुमार, हरि नारायण साह, प्रवीण आनंद, लाल कुमार सिंह, रोशन कुमार, उपेंद्र यादव, रितेश कुमार, बृजेश यादव, जितेंद्र कुमार और जितेन्द्र कुमार। ये सभी अधिकारी बनियापुर, दरियापुर, मढ़ौरा, सोनपुर, मशरक, पानापुर और गोरिया थानों में पदस्थापित हैं।
पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश:
पुलिस अधीक्षक सारण ने साफ किया है कि जिले में कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर कार्य संस्कृति में सुधार लाया जा रहा है।