Know Your Police: बच्चों के बीच अपराधों से बचने के लिए पुलिस ने की वार्ता!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहलः थाना प्रभारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा नजदीकी सरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम।
पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर Know Your Police प्रोग्राम के तहत शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, दयालपुर, जनताबाजार के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उन्हें अवगत कराया। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेस्क, डायल 112 के द्वारा महिलाओं के यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे में समझाया गया कि कैसे वो लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। इस दौरान महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनायें जैसे घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना, छेड़-छाड़ इत्यादि के संबंध में सहायता हेतू नारी सशक्तिकरण को समर्पित, सारण पुलिस की खास पहल आवाज दो कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को बताया गया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय सारण के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में दिए संदेशों से रूबरू कराया गया। सभी छात्रों के द्वारा आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उनका मनोबल बनाए रखने के लिए क्विज आयोजन कर उनकी ड्रीम शेपिंग करा कर उन्हे पुरस्कृत भी किया गया।
पुरस्कृत बच्चों की सूची इस प्रकार है :-
1. खुशी कुमारी, 2. अतुल कुमार, 3. मुस्कान खातुन, 4. शोमी कुमारी, 5. आयशा प्रवीण, 6. तृणमुन फातिमा, 7. पलक कुमारी, 8. मुस्कान कुमार, 9. प्रियंका कुमारी, 10. सुष्मिता कुमारी, 11. लक्ष्मी कुमारी, 12. पूजा कुमारी, 13. गुड़िया कुमारी, 14. लक्ष्मी कुमारी, 15. नंदनी कुमारी, 16. काजल कुमारी, 17. नीतू कुमारी, 18 संध्या कुमारी ।
सभी को उनके भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं।