बालसुधार गृह से नाबालिक लड़कियाँ गायब!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार बृहत् आश्रय गृह में संचालित बालिका गृह से दो नाबालिक लड़कियां लापता हो गई है। किशनगंज से ट्रैफिकिंग के मामले में बरामद दोनों नाबालिक लड़कियों को भेजा गया था कटिहार के बाल सुधार गृह मे। अब इस मामले में सहायक थाना में इससे जुड़ा हुआ एक मामला भी दर्ज़ करवा दिया गया है।
बताते चले पिछले कुछ समय से कटिहार बाल सुधार गृह विवादों में है। इससे पहले भी यहाँ से लड़का और लड़की भागने का मामला सामने आ चूका है। हालांकि तब सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगो के मदद से बाल सुधार गृह से भागने वाले किशोर और किशोरियों को बरामद कर लिया गया था। लेकिन इस बार दोनों नाबालिक (लगभग 17 साल) लड़कियों के बारे मे कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। एएसपी मामले की पुस्टि करते हुये जांच की बात कर रहे है।