सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का पहली बार परसा पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत!
सारण (बिहार): बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह पहली बार अपने गांव विधानसभा क्षेत्र परसा पहुचे । जहां सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह का एनडीए कार्यकर्ताओ ने परसा विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर ब्लाक ,दरियापुर बाजार, मानचितवा,परसा बाजार स्थित नव निर्मित शिवमन्दिर ,परसा चौक, हाइ स्कूल चौक पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने परसा नवनिर्मित शिवमन्दिर में पूजा अर्चना कर समाज में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी। वहीं सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह परसा दरोगा राय चौक पहुचे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के स्मारक पर फूल माला अर्पित कर श्रधांजलि भेट दी।
इस दौरान सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री मंटू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार प्रदेश आगे की ओर बढ़ रहा है। बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास की गति को तेज की जायेगी और लोगो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, अर्जुन सिंह, रामानंद सिंह, चंदन सिंह, विनोद दास, सोनू सिंह, संजीव सिंह, संजय सिंह, विकास सिंह, मुकेश सिंह,सुनील सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, विवेक वर्मा, शिव कुमार सिंह, कुणाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।