पुलिस के साथ झड़प के दो आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सरकारी कार्य में बाधा और झड़प के 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, डोरीगंज पुलिस की कार्रवाई!
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 22.10.24 को डोरीगंज बाजार के आगे जगदीशपुर गाँव के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के द्वारा धक्का लगने से मृत्यु हो गई थी, जिसको लेकर सैकड़ों व्यक्तियों द्वारा छपरा-पटना को मुख्य मार्ग को पुर्णरूप से बाधित कर दिया गया था एवं आगजनी की जा रही थी। जिसे समझाने गयी पुलिस टीम पर उनके द्वारा लाठी-डंडे एवं लोहे को रड से हमला कर घायल कर दिया गया। जिस संदर्भ में डोरीगंज थाना कांड सं0-271/24, दिनांक-23.10.24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के 2 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त लकचंद नट, पिता-बाधा नट तथा 2. दुलारचंद नट दोनों साकिन- इस्माइलपुर, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण बताए जाते है।
इस दौरान टीम में डोरीगंज के थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।