अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। घायलों में चैनपुर के वार्ड नंबर 2 के मोहन प्रसाद की पत्नी कांति देवी व नगई गांव के किशन प्रसाद का पुत्र धर्मदेव यादव शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को जानकारी दी।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही घुरघाट गांव में एक बच्चे को पीट कर घायल कर दिया गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी नौशाद अली का पुत्र आर्या परवीन है। रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को जानकारी दी।
सड़क दुर्घटना में एक घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार को बाइक के धक्का से एक किशोर घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी गुड्डू यादव का 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है। घायल का सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।