सांसद व पूर्व मंत्री पहुंचे गोबरहीं, राजेन्द्र सिंह के निधन पर प्रकट किए गहरा शोक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के गोबरहीं में बुधवार की देर शाम पहुँचे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया तथा मृतक को अपना पुराना राजनीतिक शुभचिंतक बतलाया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिजनों के साथ हैं। इससे पहले पहुँचे पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बंधाया। मौके पर पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह,विजय सिंह,अजय सिंह हेम नारायण सिंह,धर्मेन्द्र सिंह समाज,मकेश्वर सिंह,जय किशोर सिंह तथा शशि सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।