शांति व सद्भावना पूर्ण होली के लिए प्रशासन ने निकला फ्लैग मार्च!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना क्षेत्र में शांति व सद्भावना पूर्ण होली का संदेश देने के उद्देश्य से मांझी थाना पुलिस ने अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मांझी थाना से शुरू हुआ तथा थाना बाजार,मियां पट्टी ताजपुर, मटियार, महम्मपुर, नचाप के साथ साथ रसूलपुर एवम एकमा होते हुए वापस मांझी लौट गया।
इस दौरान पुलिस द्वारा होली पर्व पर शांति व्यवस्था क़ायम रखने की लोगों से अपील की गई। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस संकेत कुमार ने बताया की रमजान एवं होली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की हुडदंगियों पर पैनी नजर है, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर असमाजिक तत्व हरकत करने की कोशिश करें तो डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दें पुलिस उनपर कार्रवाई करेगी। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अभिषेक सौरभ सहित बड़ी संख्या में पुलिस के सिपाही व पदाधिकारी आदि भी मौजूद थे।