अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी कन्हैया साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 375 ml के 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई।