भोजपुरी साहित्य विकास मंच का होली मिलन और हिंदी नववर्ष समारोह हुआ संपन्न!
रिसड़ा (हुगली): भोजपुरी साहित्य विकास मंच (कोलकाता) द्वारा आयोजित होली मिलन और हिंदी नववर्ष समारोह संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विमलेश त्रिपाठी, पार्षद सुख सागर मिश्रा और प्रसिद्ध लोक गायक रतन ओझा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने और संचालन आदित्य त्रिपाठी ने की। इस कार्यक्रम में रिसड़ा, हावड़ा, कोलकाता के कवियों में अवधेश मिश्रा, रास बिहारी गिरि, नवीन कुमार सिंह, शिव प्रकाश दास, स्वाति भारद्वाज, मुस्कान तिवारी, रिंकी तिवारी, नीलम प्रसाद, विक्की यादव,सचिन देव वर्मन, नितिश सिंह, राजेश साह, गणेश सिंह आदि सैकड़ों कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक, मानवीय प्रेम के साथ साथ हास्य व्यंग्य की कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का पूरा कवरेज वरिष्ठ पत्रकार जय चौधरी और गौतम शर्मा ने की। अंत में कार्यक्रम का समापन संस्था के महासचिव प्रकाश प्रियांशु ने धन्यवाद देकर किया।