अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टैलेंट हंट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!
नई दिल्ली/ प्रेरणा बुड़ाकोटी: स्त्री शक्ति संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री जी ग्लोबल स्कूल के साथ मिलकर मनाया टैलेंट हंट कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में स्त्री शक्ति संगठन अध्यक्ष ममता शर्मा एवं श्री जी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू खुराना रही। मुख्य अतिथि सोनिया भूटानी रही जो अभी हॉबी लॉबी क्रिएशन के नाम से हस्तकला उद्योग चलाती हैं। निर्णायक समूह में शिव शक्ति साहित्य मंच की अध्यक्ष अर्चना कोचर, प्रसिद्ध साहित्यकार आशा विभोर एवं स्नेह विशेष रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्री शक्ति संगठन प्रबंधक कंचन मखीजा ने मातृशक्ति वंदना के साथ किया किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों में अपने-अपने विचारों की प्रस्तुति देते हुए बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाना सिर्फ़ सहायता देने से कहीं बढ़कर है; यह पूरे समाज की उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना किसी भी समुदाय या राष्ट्र की प्रगति अधूरी रह जाती है। जब एक महिला आत्मनिर्भर हो जाती है, तो वह न केवल अपने परिवार को बदलती है, बल्कि पूरे समाज में बदलाव की एक लहर पैदा करती है।
इस खास अवसर पर प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें अंजलि, माया सैनी, ममता सैनी, चित्रा, आंचल, सोनिया, अनीता, शिखा, प्रियंका, पारुल, मनीषा, इंदु, अंजू में अपने हुनर से विजेता बनी। सभी विजेताओं से मनीषा प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विजेताओं को किताबें सर्टिफिकेट और उपहार द्वारा सम्मानित किया।