रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में रमजान, चैती छठ और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार एवं बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह व सीओ उदयन कुमार सिंह उपस्थित थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने की।थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये तमाम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने की लोगों से की अपील।
वहीं सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में रमजान, चैती छठ और रामनवमी को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा एवं बीडीओ राजेश कुमार व सीओ पंकज कुमार उपस्थित थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने की।थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये तमाम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने की लोगों से की अपील।