शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही गुरुवार को चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने का आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रितेश कुमार महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।