लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सारण इकाई जिला संगठन कार्य समिति की हुई बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सारण इकाई जिला संगठन कार्य समिति की एक बैठक हुई सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला संगठन एवम प्रखंड संगठन की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के मजबूती का कार्य करेंगे। बैठक में माँझी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह को प्रत्यासी बनाये जाने की माँग की गई। बैठक के उपरांत प्रदेश नेतृत्व से मिलकर माँझी विधानसभा का टिकट श्री सिंह को देने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवम जमुई के सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय कुमार सिंह, कमलेश पाण्डेय, राजेश सिंह, अमित बोध, मृत्युंजय सिंह, डॉ नीरज दुबे छपरा नगर अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, अनिमेष सिंह गोलू, विकास कुमार सिंह, अमित कुमार तथा माँझी के प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत सिंह आदि शामिल थे।