गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक!
प्रत्येक बूथ से दस-दस की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे गोपालगंज!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: आगामी 30 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह के गोपालगंज आगमन को लेकर दाउदपुर में माँझी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिंह ने किया। बैठक में गृहमंत्री के गोपालगंज आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई और उसे सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ से दस-दस की संख्या में कार्यकर्ता गोपालगंज जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य हेमनारायण सिंह, भाजपा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू, महामंत्री उमेश तिवारी, मनोज पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्र सिंह, गुड्डू चौधरी,खुशबू ठाकुर, शिवजी सिंह, राणाप्रताप सिंह, जय किशोर सिंह, मनोज प्रसाद, कुश पाण्डेय, रामप्रसाद सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।