हेमनारायण सिंह भाजपा प्रदेश परिषद के प्रतिनिधि मनोनीत, कार्यकर्ताओं में खुशी!
सारण (बिहार): बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा माँझी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी हेमनारायण सिंह को प्रदेश परिषद का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमनारायण सिंह के प्रदेश परिषद बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं हेम नारायण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी ईमानदारी के निर्वहन करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा।