परम्परागत होली गायन से सामाजिक समरसता को बढावा मिलता है! : सिग्रीवाल
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: परम्परागत होली गायन से सामाजिक समरसता को बढावा मिलता है तथा सामूहिक होली खेलने की विलुप्त हो रही सामाजिक संस्कृति से समाज में मतभेद उतपन्न हो रहा है। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने माँझी नगर पँचायत के शनिचरा बाजार पर आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं।
इससे पहले गायक चन्दन कुमार तथा दीपक शर्मा एवम स्थानीय पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने परम्परागत होली गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों व गायक कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को हेम नारायण सिंह, ई सौरभ सन्नी, अशोक यादव तथा अमरजीत सिंह आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन रंजन शर्मा ने किया। सांसद ने स्थानीय माँ भवानी अस्पताल में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद दर्जनों महिला स्वस्थ्यकर्मीयों को सम्मानित किया।