एसपी ने किया दाउदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, साफ- सफाई रखने समेत दिए कई आवश्यक निर्देश!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: सारण आरक्षी अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को दाउदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षी अधीक्षक ने नागरिक और केंद्रीय पुलिस व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष नवलेश सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। एसपी ने सभी अभिलेखों व पंजियो का गहन अवलोकन किया और मिली त्रुटियों में सुधार करने, लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना परिसर में साफ- सफाई रखने समेत कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी कागजत पूर्ण व व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए। साथ हीं महिला हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी को परिवादी से शालीनता से व्यवहार करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु विधि सम्मत कारवाई का निर्देश दिया। वहीं पांच साल से अधिक पुराने मामले को थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ हीं थाना के डेली रिपोर्ट अद्यतन नहीं रहने एवं आवेदन पर ससमय जांच नही करने के कारण थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं स्पीडी ट्रायल हेतु कांडों का चयन करने एवं दागी का नियमित जांच करने हेतु निर्देशित किया। साथ हीं उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता होगी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा पुलिस निरीक्षक, दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश, एसआई संतोष कुमार, अभिनंदन सिंह सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।