बोलेरो के धक्के से दो घायल, सांप के डसने से अधेड़ अचेत!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मांझी मुख्य सड़क पर मंगलवार को हिलावन बाबा स्थान के पास मंगलवार को बोलेरो के धक्के से दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के करसड़ गांव निवासी शंभू साह का पुत्र त्रिलोकी नाथ प्रसाद व अजीत कुमार साह शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। बोलेरो ने दोनों को धक्का मार चैनपुर की ओर भाग निकला।
सांप के डसने से अधेड़ अचेत
सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मंगलवार को सांप के डंसने से एक अधेड़ व्यक्ति अचेत हो गया। व्यक्ति स्थानीय निवासी राम इकबाल साह का पुत्र शंकर साह है। वह खेतों की ओर सरसों की कटनी करने गया था। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।